UP Board Result 2026 Notice : प्रयागराज। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज 12 मार्च 2026 को खत्म हो गईं। लाखों छात्र-छात्राएं अब राहत की सांस ले रहे हैं, लेकिन मन में एक सवाल घूम रहा है – UP Board Result 2026 कब आएगा? बोर्ड ने अभी ऑफिशियल डेट नहीं बताया है, लेकिन अंदरूनी खबरें और पिछले सालों का ट्रेंड बता रहे हैं कि अप्रैल के मध्य या आखिरी हफ्ते में नतीजे आ सकते हैं।
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कब से शुरू होगा और कितने केंद्र बनेंगे?
बोर्ड की तरफ से साफ-साफ निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 18 मार्च 2026 से पूरे प्रदेश में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। ये काम 31 मार्च या 1 अप्रैल 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है।
इस बार कुल 249 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं (पिछले साल 261 थे, इस बार 12 कम कर दिए गए हैं)। हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे, वेबकास्टिंग भी होगी ताकि राज्य और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम से हर पल नजर रखी जा सके। मूल्यांकन में लगे शिक्षकों को 16 मार्च को केंद्र पर पहुंचना है और 17 मार्च को ट्रेनिंग दी जाएगी। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने सख्त हिदायत दी है कि गोपनीयता भंग होने पर सख्त कार्रवाई होगी।

UP Board Result 2026 Notice कब तक आएगा?
मूल्यांकन खत्म होने के बाद बोर्ड को रिजल्ट तैयार करने में 10-15 दिन लगते हैं। पिछले साल 2025 में मूल्यांकन 19 मार्च से 2 अप्रैल तक चला था और रिजल्ट 25 अप्रैल को आया था। इस बार भी यही पैटर्न रहने वाला है।
यानी UP Board Result 2026 अप्रैल के चौथे हफ्ते में, यानी 20 से 30 अप्रैल के बीच किसी भी दिन आ सकता है। बोर्ड ने अभी आधिकारिक तारीख नहीं बताई है, लेकिन अंदरूनी सूत्र कह रहे हैं कि 22-25 अप्रैल के आसपास घोषणा हो सकती है।
UP Board Result 2026 कैसे चेक करें? आसान स्टेप्स
जैसे ही UP Board Result 2026 जारी होगा, आप इसे दो ऑफिशियल वेबसाइटों पर चेक कर पाएंगे:
- सबसे पहले upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “High School Result 2026” या “Intermediate Result 2026” का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- अपना 9 अंकों का रोल नंबर और स्कूल कोड डालें।
- सबमिट बटन दबाएं – आपके सामने मार्कशीट आ जाएगी।
- इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें। बाद में ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी।
अगर वेबसाइट पर लोड नहीं हो रही हो तो थोड़ी देर बाद ट्राई करें या दूसरे डिवाइस से देखें। कुछ न्यूज पोर्टल भी लाइव अपडेट देंगे, लेकिन सबसे पहले ऑफिशियल साइट ही चेक करें।

Rrb Cpc 1level pay matrix
Rrb cpc level pay matrix