दोस्तों, अगर आपने RRB Group D की परीक्षा दी है तो ये सवाल आपकी रातों की नींद उड़ा रहा होगा – RRB Group D Result 2026 Kab Aayega? लाखों कैंडिडेट्स रोज चेक कर रहे हैं कि कब रिजल्ट आएगा, कब PET के लिए लिस्ट बनेगी। मैंने भी कई साइट्स और न्यूज़ चेक की, तो चलिए सीधे बात करते हैं। अभी तक कोई ऑफिशियल डेट नहीं आई है, लेकिन ट्रेंड्स और एक्सपर्ट्स के मुताबिक अप्रैल 2026 में रिजल्ट आने की सबसे ज्यादा संभावना है। कुछ जगह मार्च के आखिरी हफ्ते की बात कर रहे थे, लेकिन अब अप्रैल ही पक्का लग रहा है।
परीक्षा नवंबर 2025 से फरवरी 2026 तक चली थी (कुछ शिफ्ट्स में बदलाव के साथ), आंसर की 17 फरवरी को आ चुकी है। अब बस रिजल्ट और कट ऑफ का इंतजार है। रिजल्ट हर RRB जोन में अलग-अलग आएगा – यानी कोई सेंट्रल लिस्ट नहीं, बल्कि Allahabad, Mumbai, Chennai वगैरह के अपने-अपने PDF। रोल नंबर वाली लिस्ट होगी, जिसमें क्वालीफाई करने वालों के नाम होंगे PET के लिए।

RRB Group D Cut Off 2026 – Zone Wise और Category Wise
अभी 2026 का ऑफिशियल कट ऑफ नहीं आया है (रिजल्ट के साथ ही आएगा), लेकिन पिछले साल (2022) की कट ऑफ ट्रेंड देखकर अच्छा अंदाजा लगाया जा सकता है। ये normalized marks हैं जो शॉर्टलिस्टिंग के लिए इस्तेमाल होते हैं। Qualifying percentage तो फिक्स है – UR/EWS के लिए 40%, OBC/SC/ST के लिए 30% (Ex-SM थोड़ा अलग)। लेकिन असली कट ऑफ जोन और वैकेंसी के हिसाब से ऊपर-नीचे होता है।
| RRB Zone | UR | OBC | SC | ST | Ex-Servicemen |
|---|---|---|---|---|---|
| Ajmer | 73.73 | 70.10 | 63.37 | 60.62 | 40.20 |
| Allahabad | 74.57 | 69.78 | 62.92 | 50.12 | 40.00 |
| Ahmedabad | 71.86 | 66.77 | 60.85 | 57.85 | 40.00 |
| Bengaluru | 62.01 | 56.60 | 49.65 | 48.78 | 40.23 |
| Bhopal | 75.03 | 70.75 | 63.51 | 58.61 | 40.06 |
| Bilaspur | 70.22 | 66.07 | 59.50 | 52.73 | 40.04 |
| Bhubaneswar | 73.86 | 69.13 | 60.82 | 55.83 | 40.04 |
| Chandigarh | 75.07 | 68.55 | 34.39 | 55.13 | 40.00 |
| Chennai | 71.53 | 68.63 | 61.56 | 55.32 | 40.14 |
| Gorakhpur | 73.90 | 69.27 | 60.92 | 54.35 | 40.16 |
| Guwahati | 77.09 | 72.22 | 67.39 | 57.07 | 40.86 |
| Kolkata | 80.57 | 71.77 | 71.60 | 55.76 | 40.01 |
| Mumbai | 67.96 | 63.08 | 58.88 | 52.58 | 40.16 |
| Patna | 77.00 | 72.51 | 61.64 | 58.20 | 40.19 |
| Ranchi | 76.30 | 71.44 | 62.41 | 58.68 | 40.09 |
| Secunderabad | 69.79 | 65.69 | 59.96 | 56.68 | 40.00 |
RRB Group D Result कैसे चेक करें – स्टेप बाय स्टेप
बहुत आसान है, बस सही वेबसाइट पर जाना है। कोई लॉगिन नहीं चाहिए, सीधे PDF डाउनलोड करो और अपना रोल नंबर सर्च करो।
- अपने जोन का ऑफिशियल RRB वेबसाइट खोलें। उदाहरण:
- प्रयागराज/Allahabad: rrbald.gov.in
- Ahmedabad: rrbahmedabad.gov.in
- Mumbai: rrbmumbai.gov.in
- Chennai: rrbchennai.gov.in (पूरी लिस्ट rrb.gov.in पर मिल जाएगी या Google में “RRB [आपका जोन] official website” सर्च करो)
- होमपेज पर “RRB Group D Result 2026 (CEN 08/2024)” या “CBT Result” या “Merit List” लिंक ढूंढो।
- लिंक पर क्लिक करके PDF डाउनलोड करो।
- PDF में Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करो। अगर आ गया तो क्वालीफाई! साथ में कट ऑफ भी उसी PDF या अलग लिंक में होगा।
- स्कोरकार्ड भी बाद में अलग से आ सकता है – मार्क्स चेक करने के लिए।
