Navodaya Result 2026 Class 6 Link : जवाहर नवोदय विद्यालय रिजल्ट ऐसे चेक करें

Navodaya Result 2026 Class 6 : दोस्तों, नवोदय विद्यालय में दाखिले का सपना देख रहे लाखों बच्चों और उनके मां-बाप के लिए ये दिन काफी टेंशन भरे हैं। Navodaya Result 2026 Class 6 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फेज 1 का एग्जाम 13 दिसंबर 2025 को हो चुका है और अब सबकी नजर रिजल्ट पर टिकी हुई है। चलिए सरल भाषा में सब कुछ स्टेप बाय स्टेप समझते हैं – रिजल्ट कब तक आएगा, कैसे देखेंगे, कितने नंबर पर सिलेक्शन हो सकता है, अगर नाम नहीं आया तो क्या करें और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में कौन-कौन से कागजात लगेंगे।

नवोदय विद्यालय रिजल्ट 2026 कब तक आएगा?

अभी तक आधिकारिक तारीख नहीं आई है, लेकिन नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के हिसाब से Navodaya Result 2026 Class 6 फेज 1 का रिजल्ट मार्च 2026 के आखिर तक या उससे पहले किसी भी दिन आ सकता है। कई न्यूज साइट्स और पिछले सालों के पैटर्न को देखें तो गर्मी वाले स्कूलों (summer bound) के लिए मार्च के अंत तक और सर्दी वाले स्कूलों के लिए मई तक का इंतजार है। फेज 2 का एग्जाम 11 अप्रैल 2026 को होगा, उसका रिजल्ट मई में आएगा।

अभी (5 मार्च 2026) तक रिजल्ट नहीं आया है, लेकिन जल्द ही वेबसाइट पर नोटिस आ जाएगा। रोजाना navodaya.gov.in चेक करते रहो, ताकि मिस न हो जाए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Navodaya Result 2026 Class 6 Link
Navodaya Result 2026 Class 6 Link

नवोदय विद्यालय रिजल्ट 2026 कक्षा 6 कैसे चेक करें ?

  • बहुत आसान है, घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से देख सकते हो। ये स्टेप्स फॉलो करो:
  • navodaya.gov.in पर जाओ।
  • होमपेज पर “JNVST Class 6 Result 2026” या “Selection List” का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करो।
  • अपना रोल नंबर और जन्म तारीख डालो।
  • कैप्चा भरकर सबमिट करो – स्कोरकार्ड या सिलेक्शन लिस्ट खुलेगी।
  • PDF डाउनलोड कर लो और प्रिंट निकाल लो।
  • अगर ऑनलाइन नहीं खुल रहा तो अपने जिले के नवोदय स्कूल या जिला शिक्षा अधिकारी के ऑफिस के नोटिस बोर्ड पर भी लिस्ट लगी मिलेगी। रोल नंबर से अपना नाम सर्च कर लो।

Navodaya Result 2026 Class 6 Cut Off

कैटेगरीएक्सपेक्टेड कटऑफ (मार्क्स आउट ऑफ 100)प्रतिशत के हिसाब से (लगभग)नोट्स (पिछले ट्रेंड से)
General (UR)72 – 8572% – 85%ज्यादातर 75-80 के बीच, कॉम्पिटिशन ज्यादा तो 80+
OBC68 – 7968% – 79%जनरल से 4-6 मार्क्स कम
SC60 – 7460% – 74%आरक्षण के कारण कम, 65+ अच्छा
ST55 – 6355% – 63%सबसे कम, लेकिन जिले पर निर्भर
PwD (दिव्यांग)50 – 5850% – 58%बहुत कम, स्पेशल कोटा

नवोदय विद्यालय डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 2026 आवश्यक दस्तावेज

  • सिलेक्शन हो जाने पर स्कूल बुलाएगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए। ये कागजात जरूर तैयार रखो (असली और फोटोकॉपी दोनों):
  • जन्म तारीख का प्रमाण (Birth Certificate या स्कूल की TC)
  • निवास प्रमाण पत्र (पिता/मां का उसी जिले का, जहां स्कूल है – तहसीलदार या सरपंच से)
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC के लिए, अगर लागू हो)
  • ग्रामीण क्षेत्र का प्रमाण (कक्षा 3, 4, 5 ग्रामीण स्कूल में पढ़ने का)
  • आधार कार्ड की कॉपी
  • मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट (डॉक्टर से)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (4-5)
  • माइग्रेशन अंडरटेकिंग (अगर दूसरे राज्य से हो)
  • कक्षा 5 की मार्कशीट या स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
  • सभी दस्तावेज सही होने चाहिए, वरना दाखिला रद्द हो सकता है। स्कूल वालों को ऑनलाइन भी अपलोड करना पड़ता है।

Navodaya Result 2026 Class 6 कि पहले चरण में नाम ना आने पर क्या करें ?

अगर फेज 1 की लिस्ट में नाम नहीं है तो घबराओ मत। सबसे पहले वेटिंग लिस्ट का इंतजार करो – वो भी कुछ दिन बाद जारी होती है। कई बच्चों का नाम वेटिंग में आ जाता है और सीट खाली होने पर दाखिला मिल जाता है।

फेज 2 एग्जाम 11 अप्रैल को है। अगर तुमने फेज 2 के लिए अप्लाई किया था या एलिजिबल हो तो उसमें हिस्सा ले सकते हो। लेकिन अगर सिर्फ फेज 1 दिया था और नाम नहीं आया तो ज्यादातर केस में अगले साल फिर से अप्लाई करना पड़ता है (उम्र सीमा 9-13 साल तक रहनी चाहिए)।

सलाह: अपने जिले के नवोदय स्कूल में फोन करके या जाकर कन्फर्म कर लो कि वेटिंग लिस्ट कब आएगी। हार मत मानो, कई बच्चे दूसरी कोशिश में सफल हो जाते हैं।

Navodaya Vidyalaya Result 2026 LinkClick Here (Link Active Soon)

5 thoughts on “Navodaya Result 2026 Class 6 Link : जवाहर नवोदय विद्यालय रिजल्ट ऐसे चेक करें”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top