Navodaya 2nd List Cut Off 2026 : नवोदय विद्यालय (JNV) कक्षा 6 सेकंड लिस्ट कट ऑफ, ऐसे देखें लिस्ट

Navodaya 2nd List Cut Off 2026 : दोस्तों, नवोदय विद्यालय में क्लास 6 का एडमिशन पाने का सपना हर साल लाखों बच्चों का होता है। JNVST 2026 की पहली चयन सूची तो 17 मार्च 2026 को आ चुकी है, लेकिन अब सबकी नजर Navodaya 2nd List Cut Off 2026 पर टिकी हुई है। ये सेकंड लिस्ट असल में वेटिंग लिस्ट होती है, जिसमें वो बच्चे शामिल होते हैं जिन्हें पहली लिस्ट में जगह नहीं मिली लेकिन सीटें खाली रहने पर मौका मिल सकता है।

अगर आपका बच्चा भी परीक्षा दे चुका है और पहली लिस्ट में नाम नहीं आया, तो घबराओ मत। चलिए विस्तार से समझते हैं कि सेकंड लिस्ट कब आने वाली है, कितने नंबर चाहिए और कैसे चेक करना है।

Navodaya 2nd List Cut Off 2026 Class 6 : कब आएगी?

अभी तक नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने सेकंड लिस्ट की कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई है। पहली लिस्ट 17 मार्च को जारी हुई थी, इसलिए सेकंड लिस्ट अप्रैल-मई 2026 में आने की सबसे ज्यादा संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Navodaya 2nd List Cut Off 2026
Navodaya 2nd List Cut Off 2026

ज्यादातर सालों में पहली लिस्ट के 15-30 दिन बाद वेटिंग लिस्ट आ जाती है, खासकर तब जब कुछ बच्चे एडमिशन नहीं ले पाते या सीटें खाली रह जाती हैं। फेज-2 का एग्जाम 11 अप्रैल को है, उसका रिजल्ट मई में आएगा, उसी के आसपास फेज-1 की सेकंड लिस्ट भी आ सकती है।

सबसे सही तरीका यही है कि रोज navodaya.gov.in चेक करते रहो। “What’s New” या “Admission” सेक्शन में “Waiting List” या “Second Selection List” का लिंक आ जाएगा।

सेकंड लिस्ट के लिए कितना नंबर होना चाहिए?

यहाँ ध्यान देने वाली बात ये है कि सेकंड लिस्ट का कोई फिक्स्ड कट ऑफ नहीं होता। ये पहले लिस्ट के कट ऑफ से थोड़ा नीचे वाले बच्चों की मेरिट के हिसाब से बनती है। अगर किसी जिले में पहली लिस्ट का कट ऑफ 74 मार्क्स है, तो 68-72 मार्क्स वाले बच्चे भी सेकंड लिस्ट में आ सकते हैं, बशर्ते सीटें खाली हों।

लेकिन पिछले सालों के ट्रेंड और इस साल के पहले लिस्ट के कट ऑफ को देखते हुए, यहां कैटेगरी वाइज अपेक्षित मार्क्स की टेबल है (ये पूरे देश के औसत के हिसाब से है, हर जिले में थोड़ा अलग-अलग हो सकता है):

कैटेगरीसेकंड लिस्ट के लिए अपेक्षित मार्क्स (लगभग)
जनरल (UR)66-72
OBC63-69
SC57-65
ST52-60

नोट: ये सिर्फ अनुमान हैं। असली कट ऑफ जिले, लड़के-लड़की, ग्रामीण-शहरी और सीटों की संख्या पर निर्भर करता है। कुछ जिलों में 75+ भी चल जाता है तो कुछ में 60 के आसपास भी। सबसे अच्छा है कि पहले लिस्ट का अपना जिला कट ऑफ देख लो (navodaya.gov.in पर PDF उपलब्ध है), उसके 3-5 नंबर नीचे वाले बच्चे सेकंड लिस्ट में ज्यादा चांस रखते हैं।

JNV सेकंड लिस्ट कैसे चेक करें? (स्टेप बाय स्टेप)

  1. अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर navodaya.gov.in खोलो।
  2. होमपेज पर “What’s New” या “Admission Notification” सेक्शन में जाओ।
  3. “Waiting List for Class VI JNVST-2026” या “Second Selection List” या “JNVST Class 6 Waiting List” वाला लिंक ढूंढो।
  4. PDF डाउनलोड कर लो (ज्यादातर जिला-वार होती है)।
  5. अपना जिला सर्च करो (Ctrl + F दबाकर) और अपना रोल नंबर या नाम चेक करो।
  6. अगर PDF नहीं मिले तो “Admissions” सेक्शन में जाकर रोल नंबर और DOB डालकर भी चेक कर सकते हो।

कुछ बच्चे स्कूल से भी कन्फर्म करवा लेते हैं, क्योंकि स्कूल को लिस्ट पहले मिल जाती है।

दोस्तों, Navodaya 2nd List Cut Off 2026 अभी आधिकारिक रूप से नहीं आई है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं। अगर आपके बच्चे के मार्क्स पहले लिस्ट के कट ऑफ के करीब हैं तो उम्मीद रखो। रेगुलर वेबसाइट चेक करते रहो और अगर कोई अपडेट आए तो कमेंट में जरूर बताना।

Official Website

7 thoughts on “Navodaya 2nd List Cut Off 2026 : नवोदय विद्यालय (JNV) कक्षा 6 सेकंड लिस्ट कट ऑफ, ऐसे देखें लिस्ट”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top