GDS 2nd Merit List 2026 Link : दोस्तों, India Post की Gramin Dak Sevak भर्ती 2026 में जो कैंडिडेट्स पहली मेरिट लिस्ट में जगह नहीं बना पाए, उनके लिए अच्छी खबर है। GDS 2nd Merit List 2026 बहुत जल्द आने वाली है। पहली लिस्ट 6 मार्च 2026 को जारी हो चुकी थी और अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) का पहला चरण 23 मार्च 2026 तक पूरा होने वाला है। इसके बाद खाली रह गई सीटों को भरने के लिए दूसरी लिस्ट तैयार हो रही है।
अगर आप भी GDS, BPM या ABPM पोस्ट के लिए अप्लाई किए थे, तो यह आर्टिकल आपके सारे सवालों का जवाब देगा – GDS 2nd Merit List 2026 कब आएगा, सभी सर्किल का संभावित कैटिगरी वाइज कट ऑफ क्या हो सकता है, इसे कैसे चेक करें और DV के बाद कितनी सीटें खाली होने की उम्मीद है। चलिए स्टेप बाय स्टेप समझते हैं।

GDS 2nd Merit List 2026 कब आएगा?
अधिकारिक सूत्रों और पिछले ट्रेंड्स के मुताबिक, GDS 2nd Merit List 2026 मार्च 2026 के चौथे हफ्ते में जारी होने की पूरी संभावना है। यानी 24 मार्च से 31 मार्च के बीच या उससे ठीक बाद।
क्यों? क्योंकि पहली लिस्ट के कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 23 मार्च तक चल रहा है। कुछ कैंडिडेट्स या तो नहीं पहुंच रहे या डॉक्यूमेंट्स में गड़बड़ी के कारण बाहर हो रहे हैं। इसके बाद India Post बाकी बची सीटों का हिसाब लगाकर GDS 2nd Merit List 2026 निकाल देगी। अगर जरूरत पड़ी तो तीसरी लिस्ट भी आ सकती है। अभी तक आधिकारिक तारीख नहीं आई है, लेकिन हर रोज indiapostgdsonline.gov.in चेक करते रहिए – लिस्ट आते ही वहां अपडेट हो जाएगी।
GDS 2nd Merit List 2026 का संभावित कट ऑफ – सभी सर्किल कैटिगरी वाइज
GDS 2nd Merit List 2026 के लिए अभी आधिकारिक कट ऑफ घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन पहली लिस्ट के कट ऑफ (6 मार्च 2026) और पिछले सालों के ट्रेंड्स को देखते हुए दूसरी लिस्ट में कट ऑफ 1-5% तक कम रह सकता है। ये बिल्कुल संभावित आंकड़े हैं – असली कट ऑफ बची हुई सीटों और कैंडिडेट्स के स्कोर पर निर्भर करेगा।
यहां पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर सभी 23 सर्किल का कैटिगरी वाइज टेबल दिया गया है। GDS 2nd Merit List 2026 में इन्हें रेफरेंस मानकर चलिए (वास्तविक लिस्ट में थोड़ा नीचे जा सकता है):
| सर्किल / राज्य | UR | OBC | SC | ST | EWS | PwBD |
|---|---|---|---|---|---|---|
| Andhra Pradesh | 100 | 100 | 100 | 99.83 | 100 | 99.66 |
| Assam | 95.57 | 94.85 | 95.33 | 85.16 | 94.42 | 56 |
| Bihar | 99.00 | 99.42 | 98.71 | 93.41 | 98.71 | 97.50 |
| Chhattisgarh | 100 | 100 | 100 | 99.33 | 100 | 96.66 |
| Delhi | 100 | 100 | 100 | 95.00 | 100 | — |
| Gujarat | 92.20 | 93.40 | 93.60 | 86.00 | 92.20 | 76.00 |
| Haryana | 100 | 100 | 100 | — | 100 | 100 |
| Himachal Pradesh | 100 | 100 | 100 | — | 100 | 100 |
| Jharkhand | 99.43 | 99.57 | 99.14 | 95.00 | 96.20 | 92.40 |
| Jammu & Kashmir | 100 | 100 | 100 | — | 95.80 | — |
| Karnataka | 98.56 | 98.72 | 98.08 | 98.56 | 97.12 | 95.20 |
| Kerala | 95.00 | 95.00 | 95.00 | 92.80 | 95.00 | 93.53 |
| Madhya Pradesh | 100 | 100 | 100 | 96.50 | 100 | — |
| Maharashtra | 95.80 | 95.60 | 95.40 | 93.20 | 95.60 | 90.00 |
| North East | 97.20 | 96.40 | 95.40 | 93.42 | 94.20 | 96.00 |
| Odisha | 90.80 | 90.20 | 88.40 | 85.60 | 89.40 | 80.00 |
| Punjab | 98.20 | 97.60 | 96.80 | — | 97.40 | 92.00 |
| Rajasthan | 95.40 | 95.00 | 94.60 | 91.20 | 94.80 | 88.40 |
| Tamil Nadu | 98.40 | 98.00 | 97.20 | 95.60 | 97.60 | 94.00 |
| Telangana | 97.80 | 97.40 | 96.60 | 95.00 | 96.80 | 93.00 |
| Uttar Pradesh | 97.60 | 97.20 | 96.40 | 94.80 | 96.20 | 92.00 |
| Uttarakhand | 98.00 | 97.40 | 96.80 | 95.20 | 97.00 | 93.00 |
| West Bengal | 92.60 | 92.20 | 91.80 | 88.40 | 91.60 | 86.00 |
GDS 2nd Merit List 2026 कैसे चेक करें? (स्टेप बाय स्टेप)
GDS 2nd Merit List 2026 चेक करना बहुत आसान है। बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर ब्राउजर खोलें और आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – https://indiapost.gov.in/gdsonlineengagement या https://indiapostgdsonline.gov.in
- होमपेज पर बाईं तरफ Candidate’s Corner सेक्शन में जाएं।
- Online Engagement के नीचे 2nd Merit List PDF या “List of Shortlisted Candidates” लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी सर्किल/राज्य चुनें (जैसे Uttar Pradesh Circle)।
- PDF ओपन हो जाएगा। Ctrl + F दबाकर अपना 7 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करें।
- अगर नाम आ जाए तो नोट कर लें – आगे DV की डेट, जगह और डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट भी मिल जाएगी।
PDF काफी बड़ा हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें। लिस्ट आने के बाद तुरंत चेक कर लें क्योंकि DV की डेट जल्दी आ सकती है।
पहले चरण के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद खाली होने वाली संभावित सीटें
कुल 28,636 वैकेंसी थीं। पहली मेरिट लिस्ट में हजारों कैंडिडेट्स को बुलाया गया, लेकिन DV में हमेशा कुछ लोग बाहर हो जाते हैं – या तो डॉक्यूमेंट्स गलत होते हैं, या उम्र/योग्यता में दिक्कत, या फिर वे जॉइन नहीं करते।
पिछले सालों के अनुभव से 10-20% सीटें खाली रह जाती हैं। यानी GDS 2nd Merit List 2026 से सैकड़ों या हजारों सीटें भरने का मौका मिलेगा। असली संख्या DV पूरा होने के बाद ही पता चलेगी, लेकिन यह अच्छा चांस है उन कैंडिडेट्स के लिए जिनका स्कोर कट ऑफ से थोड़ा कम था।
